



दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत दुर्ग जिले में किए जा रहे भूमि अधिग्रहण से प्रभावित भूस्वामियों ने अपने हक और उचित मुआवजे की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। यह प्रदर्शन दुर्ग के डीओ ऑफिस के पास संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बुजुर्ग शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के पश्चात भूस्वामियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शिव चंद्राकर, महेंद्र चोपड़ा, अखिलेश साहू, रोहित साहू, दुर्गेश निर्मलकर, नवीन देवांगन, पितांबर साहू, धर्मेंण ताम्रकार, एसके राय, दिलीप यादव उपस्थित रहे।
भूस्वामियों ने अपने बयान में कहा कि “हम अत्यधिक दुखी और व्यथित मन से इस धरना में बैठे हैं। भारतमाला सड़क परियोजना के निर्माण में अर्जित भूमि का मुआवजा पिछले सात वर्षों से लंबित है। हम सभी भूमि स्वामी लगातार पत्रों, समाचार पत्रों और प्रत्यक्ष रूप से जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी अर्जित भूमि का मुआवजा देने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन हमें कोई न्यायसंगत उत्तर नहीं मिला है।”
उन्होंने आगे कहा कि जिले के सांसद और विधायक ने भी मौखिक और पत्र व्यवहार के माध्यम से कलेक्टर से मुआवजा देने का आग्रह किया था, लेकिन अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। भूस्वामियों का आरोप है कि प्रशासन ने 500 वर्ग मीटर से कम भूमि के मुआवजे को नियमों के खिलाफ जाकर हेक्टेयर की दर से मूल्यांकन कर भारतमाला परियोजना कार्यालय को भेजा है। इसके विरोध में न्याय पाने के लिए उन्हें न्यायालय के दरवाजे खटखटाने पड़ सकते हैं।
धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थित भूमि स्वामियों ने जिला प्रशासन से अवार्ड प्रकरण की समीक्षा करने और आवश्यक संशोधन के साथ भारतमाला परियोजना कार्यालय को भेजने की मांग की है।
इस अवसर पर चंद्रकांत साहू, ममता यादव, याकेश्वरी, महेश चंद्राकर, प्रियंका निर्मलकर, पुष्पा सरवन साहू, गायत्री ठाकुर, विक्रम दास, शशिकला वर्मा, रुक्मणी देवांगन, केकती बाई, कुसुम लता साहू, एनसी चोपड़ा, रोशनी ताम्रकार, देवरा सिंह कॉम, जागेश्वर पटेल, बालमुकुंद बागडे, एनिमा मिंज, किरण अक्का, जीवन प्रकाश राम, आनंद कुजूर, राम सिंह ठाकुर, ईश्वरी लाल खंडसु, अरुण कुमार भुया, अन्नपूर्णा देवी कुर्रे, सुनीता देवी, सुनीता सुर, उर्मिला यादव, रीता रानी राय, सुलक्षणा कोसरे, प्रमोद रात्रे, शोभा शर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार, लक्ष्मी नारायण साहू, अब्दुल मोबिन, संजीत कुमार, रमेश कुमार अग्रवाल, निर्मला गोयनका, मनीष गोयंका, प्रदीप गजपाल, नीलकंठ साहू, खेमा साहू और बड़ी संख्या में भूस्वामी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।







