Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग ग्रामीण में भाजपा सदस्यता अभियान: विधायक ललित चंद्राकर ने पूरे किए दस हजार सदस्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

भाजपा सदस्यता अभियान दुर्ग ग्रामीण भाजपा सदस्यता अभियान दुर्ग ग्रामीण

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को नया आयाम देते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने अपने रेफरल आईडी से दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों पुरई, धनोरा, उतई, डूमरडीह, कातरों, मातरो, करगाडीह में ललित चंद्राकर ने घर-घर जाकर भाजपा के विचारों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को साझा किया, जिससे संगठन को और मजबूती मिली। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह सदस्यता अभियान एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है।

ललित चंद्राकर ने कहा, “आज भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल बनी है, इसमें हमारी कई पीढ़ियों की तपस्या रही है। बीजेपी विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल है और हमारी सरकारें अपने विचारों पर आधारित कार्य करती हैं। जिस विचारधारा को लेकर भाजपा काम कर रही है, उसका उद्देश्य भारत को विश्वगुरु बनाना और विकसित राष्ट्र बनाना है। हमारा संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत है और पिछले कुछ वर्षों के चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं का योगदान बेहतरीन रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता निष्ठा से कार्य करता है तो उसे उसका लाभ अवश्य मिलता है।”

उन्होंने आगे कहा कि “शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है और जब ये योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो इसका पुण्य कार्यकर्ताओं को मिलता है।”

इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, महामंत्री राजू जंघेल, सोनू राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, शुभम वर्मा, करण सेन, कन्हैया साहू, शीतला राजपूत, विमला कामड़े, रूपेश पारख, फलेंद्र सिंह राजपूत, पिंटू महेंद्र चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment