Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 2056 परिवार होंगे लाभान्वित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
  • हितग्राही दीवाली के दिन करेंगे गृह प्रवेश

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के 2056 परिवार इस दीवाली के अवसर पर गृह प्रवेश का उत्सव मनाएंगे। दुर्ग विकासखंड के 165, धमधा के 1240, और पाटन के 621 परिवारों को योजना के तहत आवास प्राप्त होगा। सभी हितग्राही अपने पक्के मकान में प्रवेश करने के लिए अत्यंत उत्साहित हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में लाखों लोगों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने में सहायक रही है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग के गांव कोड़िया के हितग्राही डोमार साहू (पिता: प्रेम साहू) की कहानी इसका एक प्रमुख उदाहरण है।

डोमार साहू पहले एक जर्जर मिट्टी के घर में रहते थे, जो बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण परिवार के लिए असुरक्षित था। दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने वाले डोमार साहू के लिए अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाना एक बड़ा सपना था। प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और योजना से मिली वित्तीय सहायता से एक पक्का घर बनाने में सफल हुए।

नए घर में मजबूत दीवारें, टिकाऊ छत, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। इससे न केवल डोमार साहू और उनके परिवार की जीवन स्थितियों में सुधार हुआ, बल्कि उन्हें सुरक्षा और सम्मान की भावना भी मिली। दीवाली के इस पावन अवसर पर अपने नए घर में प्रवेश करते हुए डोमार साहू को अब अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता नहीं है। उनके बच्चों के पास पढ़ाई के लिए एक आरामदायक स्थान है और अब वे अपने परिवार के बेहतर भविष्य की दिशा में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

डोमार साहू की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किस तरह से जिले के सैकड़ों परिवारों का जीवन बदल रही है। इस योजना से न केवल आवास की समस्या का समाधान हुआ है, बल्कि लोगों के जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक बदलाव भी आया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment