



नंदनी अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)।
नगर पालिका अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार के अथक प्रयासों से नगर के बाहरी प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लगने वाले हैं। 78 लाख रुपये की राशि से यह कार्य प्रगतिशील है। भिलाई मार्ग से बांनबरद गांव होते हुए 11-12 नंबर वार्ड, अहिवारा बाईपास रोड, और 9 एवं 5 नंबर वार्ड तक इस योजना के तहत सड़कों को दूधिया रोशनी से जगमगाया जाएगा।
नंदनी अहिवारा का यह मार्ग रात के समय अंधेरे में डूबा रहता था, जिससे लोगों को इन रास्तों से गुजरने में काफी परेशानी होती थी। अंधेरे का लाभ उठाकर शरारती तत्व लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। अहिवारा से मुरमुंदा और बेरला मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।
नगर पालिका के बाहरी प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगने से इन क्षेत्रों में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। कुछ ही दिनों में बांनबरद से अहिवारा बाईपास तक की सड़क भी दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगी। यह वह कार्य है जो कांग्रेस के कार्यकाल में नहीं हो सका था, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में नटवर ताम्रकार ने इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। उनकी इस पहल से नगर की प्रमुख सड़कों पर रोशनी की नई लहर दौड़ जाएगी।





