



omdarpanprmot-01
omdarpanprmot-02
omdarpanprmot-03
omdarpanprmot-04
सक्ती।
जैजैपुर क्षेत्र में पैसे के लेन-देन और संदेहास्पद आचरण के मामले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए जैजैपुर टीआई जितेन्द्र कोशले और फगुरम चौकी प्रभारी कमल मैरिशा को लाईन अटैच कर दिया है। इस मामले में जितेन्द्र कोशले के साथ टीआई राजेश पटेल के खिलाफ भी प्राथमिक जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में लड़ाई-झगड़े के मामले में संलिप्त आरक्षक संजीव राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं, कांस्टेबल सहदेव यादव और प्रमोद सोनंत को भी लाईन अटैच किया गया है।
इस कदम के साथ SP अंकिता शर्मा ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या संदिग्ध आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान सभी को लाईन अटैच कर, मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।





