Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रगतिशील यादव महासंघ के दिवाली मिलन समारोह में बिखरी संस्कृति की रंगारंग छटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

प्रगतिशील यादव महासंघ दिवाली मिलन समारोह

 

 

रायपुर। 

समाज में नारी के योगदान पर केंद्रित, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की महिला विंग “प्रयासम” ने रविवार को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के महाप्रबंधक प्रेम सिंह यादव व पूर्व प्रांत सरसंघ चालक बिसराराम यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बच्चों की शिक्षा और युवाओं के बौद्धिक विकास पर जोर देते हुए उन्होंने महासंघ के पदाधिकारियों को समाज के उत्थान के लिए सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर 95 वर्षीय समाजसेविका भागीरथी यादव, रीता यादव (डिप्टी कलेक्टर), ललिता यादव (ठेठवार यादव समाज की प्रांताध्यक्ष), श्वेता सिंह (संचालिका, बाल जीवन ज्योति संस्था) और ममता यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ यादव समाज) का सम्मान किया गया।

महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत अनुराधा ठेठवार की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद समृद्धि यादव, आरना, पल्लवी, आराध्या, संस्कृति व कुहू यादव के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिलासपुर से आए दीपक यादव के शिव महिमा भजन और लक्ष्मण यादव के कृष्ण भजन ने कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना दिया। वहीं, अदितिश्री यादव की ओजस्वी कविता ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मिताली और श्रेयांश यादव के समूह ने रेजांगला युद्ध में वीर अहीरों की शौर्य गाथा का प्रभावशाली मंचन कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण “बाल जीवन ज्योति संस्था” की योग शिक्षिका सुनीता वर्मा के नेतृत्व में 38 विशेष बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग नृत्य नाटिका रही, जिसने दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। महासंघ के मुख्य सचिव अशोक यादव ने तुलसी विवाह पर्व के उपलक्ष्य में नन्हें बच्चों को नए वस्त्र भेंट किए। निमया सेवा जतन फाउंडेशन की अध्यक्ष मधु यादव ने 38 विशेष बच्चों को गर्म कपड़े देने की घोषणा की। इस मौके पर तंबोला खेल का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रथम पुरस्कार स्मिता यादव, द्वितीय पुरस्कार अपर्णा यादव और तृतीय पुरस्कार परी यादव को मिला।

कार्यक्रम में रायगढ़ से आए गोरखनाथ यादव, एस.डी. यादव (इंजीनियर), जयकिशन यादव और दीपक यादव, बिलासपुर से शिवमूरत यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, एन.के. राय, राजाराम राय तथा भिलाई से भागवत यादव, हरेंद्र राय, गब्बर यादव, राजनारायण यादव और श्याम यादव का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

दिवाली मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए प्रगतिशील यादव सखी संवाद मंच की कार्यकारी अध्यक्ष अरुणा श्रीकांत यादव और उनकी टीम में किरण यादव, लक्ष्मी, स्मिता, रिंकी, अनीता, राधा, सुनीता, अनुराधा, प्राची सुनीता, भारती यादव और नीतू यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, आयोजन को सफल बनाने में शोभा यादव, जितेंद्र बहादुर यादव, राजेश यादव, अशोक यादव, सुजीत सिंह, रविंद्र सिंह यादव, रामकुमार यादव, शशिकांत यादव और हेमंत यादव ने भी कड़ी मेहनत की। मंच संचालन का जिम्मा राजेश यादव ने संभाला, जिनके चुटीले अंदाज ने पूरे आयोजन में जोश भर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment