Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांकेर के शरारपारा में अनजान युवती का शव मिलने से सनसनी, दीपचंद देवांगन की तलाश जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

कांकेर।

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के शरारपारा में रविवार सुबह एक अनजान युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव रामचंद्र देवांगन के घर से बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग पांच बजे रामचंद्र को अपने बेटे के कमरे में एक अनजान युवती का शव दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

जब शव बरामद हुआ, उस समय रामचंद्र का बेटा दीपचंद देवांगन घर पर नहीं था, और उनकी पत्नी भी अपने मायके गई हुई थीं। फिलहाल पुलिस इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि युवती का शव रामचंद्र के घर कैसे पहुंचा। वहीं, दीपचंद का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिसके कारण पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

रामचंद्र देवांगन इलाके में वेल्डिंग शॉप चलाते हैं। वहीं, मृतक युवती की पहचान लिपिका देवांगन के रूप में हुई है। लिपिका के पिता ने बताया कि वह रविवार शाम से लापता थी, और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। इसी दौरान सोमवार सुबह उसके शव मिलने की सूचना परिवार को दी गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, और दीपचंद की तलाश जारी है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और पुलिस द्वारा जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की कोशिशें जारी हैं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment