Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सड़क, पानी, बिजली और सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले आयुक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में चल रहे प्रमुख कार्यों – सड़क, पानी, उद्यान, निर्माण, बिजली और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सुबह 7:30 बजे पहुंचे। उन्होंने जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने सफाई व्यवस्था, पानी की आपूर्ति, बिजली व्यवस्था और निर्माण क्षेत्र में हो रहे कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे से संबंधित सभी जानकारियाँ प्राप्त कीं। आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरे हों, यही प्राथमिकता रहेगी।

कुरूद क्षेत्र स्थित चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का पहुँच मार्ग सीमेंटेड करने का प्रस्ताव जोन आयुक्त द्वारा रखा गया। उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण मार्ग है क्योंकि मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 200 से अधिक ओपीडी होती है और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज इसी मार्ग से गुजरते हैं। बारिश के दौरान यह सड़क जर्जर हो गई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियाँ हो रही थीं। इसे डब्ल्यूबीएम रोड बनाकर सुधार किया गया है और अब सीसी रोड का निर्माण कर देने से सभी को सुविधा होगी। आयुक्त ने इसके लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया और आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही।

आयुक्त ने सफाई संबंधित व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जिसमें एसएलआरएम सेंटर, ट्रेचिंग ग्राउंड, उद्यान, तालाब और पानी की आपूर्ति व्यवस्था शामिल थी। उन्होंने वार्डों में जाकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सार्वजनिक नल से पानी भरते समय अनावश्यक जल बर्बादी की समस्या पर उन्होंने नल की टूटी हुई टोटियों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए और कहा कि जल बर्बादी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई टोटी तोड़ता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दौरे के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अभियंता अरविंद शर्मा, श्वेता वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा और सुपरवाइजर अंजनी सिंह उपस्थित रहे।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment