Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर-घर आयुष्मान कार्ड अभियान जारी, तीन दिनों में बने 383 कार्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

 

  • नगर निगम द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का नया आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान जारी।
  • निगम की टीम घर-घर पहुंचकर 22 नवंबर तक बनाएगी आयुष्मान कार्ड।
  • कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने हितग्राहियों से अपील की—अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं।

 

 

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर निगम के कर्मचारी लगातार घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों का नया आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। पिछले तीन दिनों में कुल 383 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

यह अभियान 22 नवंबर तक चलेगा। कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम और आंगनबाड़ी मितानिनों को प्रशिक्षण दिया गया है। अभियान में कर्मचारियों को सूचीबद्ध हितग्राहियों के घर-घर जाकर जानकारी भरने और ओटीपी प्राप्त कर कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्ड के माध्यम से पंजीकृत नागरिक किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार करवा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड प्रभारी ने बताया कि निगम क्षेत्र के 17 वार्डों में 18 से 22 नवंबर तक 50 से अधिक कर्मचारी फील्ड में कार्यरत रहेंगे। नगर निगम क्षेत्र के कुल 60 वार्डों में अलग-अलग चरणों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सर्वे जारी रहेगा, जिसे 30 नवंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने पार्षदों और परिवार के मुखियाओं से अपील की है कि वे 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं ताकि उन्हें पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिल सके। आयुष्मान कार्ड से बीपीएल परिवारों को पांच लाख रुपये तक का और सामान्य आयुष्मान कार्ड से पचास हजार रुपये तक का निशुल्क इलाज संभव है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment