Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

फार्मेसी संकाय में ‘अनुसंधान क्षमता’ पर एक दिवसीय वेबिनार आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारती विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के तत्वावधान में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। यह वेबिनार हाईब्रिड प्रारूप में आयोजित हुआ, जिसका विषय था ‘अनुसंधान क्षमता को कैसे बढ़ाएं’।

श्री शंकराचार्य फार्मास्युटिकल साइंस एंड रिसर्च, भिलाई के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जया श्री ने वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। उन्होंने फार्मेसी अनुसंधान को स्वास्थ्य सेवा अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि शोध के लिए प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन भी आवश्यक है। उन्होंने शोध पत्र लेखन की प्रक्रिया और इसके महत्व को भी विस्तार से समझाया।

वेबिनार की शुरुआत में अकादमिक डीन डॉ. विजेन्द्र सुर्यवंशी ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। फार्मेसी विभाग की सह-प्राध्यापिका डॉ. प्रगति बघेल ने अतिथि व्याख्यान का संयोजन किया और कार्यक्रम का समन्वय सहायक प्राध्यापिका नेहा शर्मा ने किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने संतोषजनक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। यह अतिथि व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए एक सीखने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment