Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर से 50 हजार की ठगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

अंबिकापुर।

‘क्राइम ब्रांच’ से बोल रहा हूं, आपके बेटे को एक केस में पकड़ लिया है, ऐसा कहकर सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर से 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित कृपाशंकर गुप्ता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विवरण: कृपाशंकर गुप्ता, जो रामानुजगंज रोड स्थित संजय पार्क के पास रहते हैं, वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। 20 नवंबर की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया। रिसीव करने पर अज्ञात ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताते हुए कहा कि उनका लड़का एक केस में पकड़ा गया है। अगर उसे छुड़ाना चाहते हैं तो बताए गए खाता नंबर पर 50 हजार रुपए जमा करें।

सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर कृपाशंकर गुप्ता डर के मारे दिए गए खाता नंबर पर 50 हजार रुपए जमा कर दिए। बाद में जब उनका बेटा घर वापस आया, तब उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की विवेचना जारी है।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment