Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुकमा में IED विस्फोट से घायल हुआ डीआरजी जवान, माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुकमा।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतलनार इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (IED) की चपेट में आने से डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगुडा में नवीन स्थापित कैम्प से डीआरजी की पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोटक की चपेट में डीआरजी के जवान पोड़ियम विनोद आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति अब स्थिर है। घटना के बाद से इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही इस इलाके में आईईडी प्लांट किया था। घायल जवान पोड़ियम विनोद की स्थिति अब नियंत्रण में है।

बड़ी मुठभेड़ में 10 नक्सलियों का खात्मा

इससे पहले, भेज्जी थाना क्षेत्र के कोराजुगुड़ा और भंडारपदर गांव के जंगलों में नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की थी। डीआरजी और सीआरपीएफ की टीमों को इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे माओवादियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इस मुठभेड़ में तीन महिला माओवादियों समेत कुल 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद इलाके की तलाशी ली, जिसमें नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment