Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कलेक्टर पहुंचे माना स्थित पीएल होम, वृद्ध महिलाओं से की मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • नए भवन निर्माण के निर्देश, समय पर राशन और चिकित्सा सुविधा का आश्वासन

रायपुर।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज माना स्थित पुनर्वास विभाग द्वारा संचालित पीएल होम का दौरा किया। उल्लेखनीय है कि यहां शरणार्थी निराश्रित वृद्ध महिलाएं निवासरत हैं। कलेक्टर ने स्वयं वृद्ध महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। डॉ. सिंह ने आश्वासन दिया कि यहां निवासरत बुजुर्ग माताओं की तकलीफों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

 

कलेक्टर ने हर महीने निर्धारित समय पर राशन और कैशडोल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर महीने इनके इलाज के लिए चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध होगी, जो समय पर इलाज कर सके और दवाइयां भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने मोबाइल मेडिकल यूनिट को समय-समय पर वृद्धजनों के आवास में भेजने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कलेक्टर ने वृद्ध महिलाओं को शॉल वितरित कर उन्हें सम्मानित भी किया।

डॉ. सिंह ने वृद्ध महिलाओं के आवास का निरीक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आवास के आस-पास नए भवन बनाए जाएंगे, जिनमें मंदिर, गार्डन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment