रायपुर:
लखनऊ पुलिस ने महादेव सट्टा मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दवा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस की टीम देर रात रायपुर पहुंची और इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी के बैंक खाते से करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन होने की पुष्टि हुई है।
महादेव सट्टा मामले में पिछले महीने लखनऊ पुलिस ने आरोपी कारोबारी को नोटिस भेजकर लखनऊ तलब किया था, लेकिन वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुआ था। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।










