
पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने आज रायपुर स्थित श्री रामकृष्ण केयर अस्पताल में छत्तीसगढ़ के माननीय कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम से भेंट की। इस दौरान विधायक बोहरा ने मंत्री श्री नेताम का कुशलता जाना और उनके परिवारजनों से भी मुलाकात की। इस भेंट के दौरान विधायक भावना बोहरा ने मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और भगवान श्रीराम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। विधायक ने इस अवसर पर अस्पताल में मंत्री के परिवार के साथ समय बिताया।










