Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

साजा विधायक ईश्वर साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

साजा, [रोहितास सिंह भुवाल]।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित थानखम्हरिया सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद कर खरीदी में आ रही समस्याओं के शीघ्र निराकरण के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं को तत्काल अधिकारियों के साथ चर्चा करके समाधान करने का निर्देश भी दिया।

किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान
ईश्वर साहू ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि वे उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका त्वरित समाधान कराएंगे। किसानों ने पानी सेट, बीज और खाद की आपूर्ति में आ रही समस्याओं की जानकारी दी, जिस पर विधायक ने अधिकारियों से फोन पर बात की और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान भाजपा सरकार आने के बाद खुद को खुशहाल महसूस कर रहे हैं, क्योंकि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

इस मौके पर भाजपा थानखम्हरिया मंडल के महामंत्री राजेश ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रशेखर सिंह राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल के महामंत्री प्रवेश मोंटू भगत साहू, डॉक्टर चेतन राहुल छाबड़ा, मुकेश सिंघानिया, समिति प्रबंधक आशीष ठाकुर, जिला सहकारी बैंक के मैनेजर ललित गौतम, कर्मचारी और क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment