Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शीघ्र ही दुर्ग जिले में शुरू होगी सस्ते दर पर सिटी बस सेवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।

दुर्ग जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी द्वारा जल्द ही दुर्ग जिले में सस्ते दर पर सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी। नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने इस संबंध में शासन को परमिट प्राप्ति के लिए पत्र लिखा है। जैसे ही परमिट प्राप्त होगा, नगर निगम भिलाई दुर्ग क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर सिटी बसों का संचालन शुरू कर देगा।

 

 

सिटी बस सेवा की मांग नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उठाई जा रही थी, जिससे इस परियोजना को शीघ्रता से लागू करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। हालांकि, परमिट के इंतजार में सिटी बसों का संचालन थोड़ा विलंब हो रहा था, लेकिन अब यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

संभावित रूट चार्ट:

सिटी बस सेवा के संचालन के लिए संभावित रूट चार्ट की रूपरेखा तैयार की गई है, जिससे आम जनता को बेहतर और सस्ती यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस पहल से दुर्ग जिले के नागरिकों को परिवहन की सस्ती और सुविधाजनक सुविधा मिलेगी, जिससे उनके रोजमर्रा के यात्रा खर्चों में कमी आएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment