जगदलपुर (कौशल संदुजा)।
बस्तर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने जमीन विवाद के चलते अपने पड़ोसी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। आरोपी गोलू नायक (28 वर्ष), पिता गुरुबंधु, निवासी नयामुण्डा जगदलपुर को बोधघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस अपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। इस मामले में बोधघाट थाना में प्रार्थीया श्रीमती गजमणि ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी गोलू नायक ने उसकी दुकान में सामान फेंका और दुकान क्यों लगाई, कहकर उसे धमकाया। जब प्रार्थीया ने मना किया, तो गोलू नायक ने अपनी धारदार हथियार (बंडा) को निकालकर उसे लहराया, जिससे प्रार्थीया डरकर भागी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। टीम के द्वारा आरोपी गोलू नायक को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में महत्वपूर्ण अधिकारी:
- निरीक्षक: लीलाधर राठौर, उपनिरीक्षक: अरुण मरकाम, प्र.आर.: नितेश मेश्राम, आरक्षक: राकेश मंडावी







