Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के टॉपर्स से की मुलाकात, दी बधाई और शुभकामनाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 के सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने कठिन परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर प्रदेश और देश के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। आपकी मेहनत और समर्पण ही आपको इस सफलता तक पहुंचाने में सहायक बने हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता सिर्फ आपके लिए नहीं, बल्कि आपके परिवार और शिक्षकों के लिए भी गर्व का पल है। उन्होंने आगे कहा, “अब युवा पीढ़ी आपको देखकर प्रेरित होगी और जानना चाहेंगी कि आपने इस सफलता के लिए किस प्रकार की तैयारियां की और कितनी कठिन मेहनत की।”

उन्होंने यह भी कहा कि चयनित अभ्यर्थी अब प्रशासन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वाह करेंगे। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से यह भी अपील की कि वे पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का पालन करें और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने में सहयोग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आपकी भूमिका लोक-सेवक की होगी, और आपको अपने दायित्वों को धैर्य, विनम्रता और संवेदनशीलता से निभाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘विकसित भारत’ का संकल्प केवल दृढ़ निश्चय और समर्पण से ही पूरा हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया था, जो अब स्पष्ट रूप से परिणामों में नजर आ रहा है। इस दौरान, उन्होंने परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से फीडबैक भी लिया।

सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर्स में रविशंकर वर्मा, मृणमयी शुक्ला, आस्था शर्मा, किरण सिंह राजपूत, नंदिनी साहू, सोनल यादव, दिव्यांश चौहान, शशांक कुमार, पुनीत वर्मा और उत्तम कुमार शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इन सभी टॉपर्स को स्वामी विवेकानंद, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकें और प्रशस्ति पत्र भेंट किए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment