Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर करणी कृपा पावर प्लांट के प्रदूषण से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


महासमुंद।

कौवाझर खैरझिटी के मध्य स्थित करणी कृपा पावर प्लांट के प्रदूषण से प्रभावित किसानों के खेतों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके कारण किसानों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भाजपा के सक्रिय सदस्य और किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की।

अशवंत तुषार साहू ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि प्रदूषण से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए संबंधित अधिकारियों को किसानों से जानकारी लेकर फैक्ट्री और प्लांट के आसपास के खेतों की स्थिति का मूल्यांकन करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों को प्लांट या फैक्ट्री संचालकों से मुआवजा लेकर किसानों को वितरित करना चाहिए। यह कदम किसानों की मुश्किलें कम करने और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक साबित होगा।

भाजपा नेता की यह पहल किसानों के हक में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे प्रभावित किसान आशावान हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment