Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भक्त माता कर्मा महोत्सव में विधायक राजमहंत डोमेनलाल ने किया साहू समाज भवन का लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

 

पुरानी भिलाई डबरा पारा दक्षिण में आयोजित भक्त माता कर्मा महोत्सव में पूजा-पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुमन साहू और पोषण साहू के नेतृत्व में हुई, जिसमें कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक राजमहंत डोमेनलाल, कोर्सेवाड़ा जी चरोदा नगर निगम महापौर निर्मल कोसरे जी, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रदेश साहू समाज खिलावन साहू, भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, अंगद साहू, और डबरा पारा पार्षद तुलसीराम ध्रुव प्रमुख रूप से शामिल हुए।

विधायक राजमहंत डोमेनलाल ने कार्यक्रम के दौरान डबरा पारा दक्षिण में स्थानीय साहू समाज के भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से समाज की समृद्धि और एकता की कामना की और महोत्सव की सफलता की शुभकामनाएं दी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment