Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लालू यादव के महिलाओं पर विवादित बयान से सियासी हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के महिलाओं पर दिए गए एक बयान ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस बयान को लेकर बीजेपी और जेडीयू ने उन्हें निशाने पर लिया और राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी।

लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘महिला संवाद’ यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह नैन सेंकने जा रहे हैं और इसके बाद सरकार बनाएंगे। यह बयान जैसे ही सार्वजनिक हुआ, आरजेडी प्रमुख को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

इस बयान के बाद बिहार की सियासत में गरमागरम बहस छिड़ गई। बीजेपी और जेडीयू ने इस टिप्पणी को महिला विरोधी और अनुचित बताया, और लालू यादव से राजनीति छोड़ने की बात कही।

लालू प्रसाद यादव अकेले ऐसे नेता नहीं हैं जिन्होंने महिलाओं पर विवादित टिप्पणियां की हैं। सियासत में कई नेताओं के ऐसे बयान चर्चा का विषय रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव का विवादित बयान

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव का 2014 में दिया गया बयान काफी चर्चित रहा। उन्होंने बदायूं गैंगरेप मामले पर कहा था कि ‘लड़कियां पहले दोस्ती करती हैं और बाद में रेप का आरोप लगा देती हैं।’ यह बयान बलात्कार के मामलों में आरोपी को दोषी ठहराने की बजाय पीड़िता को ही जिम्मेदार ठहराने के लिए विवादों में घिर गया।

दिग्विजय सिंह का ‘100 टका टंच माल’ बयान
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2013 में मंदसौर रैली में सांसद मीनाक्षी नटराजन के बारे में कहा था कि वह ‘100 टका टंच माल’ हैं। इस बयान पर विवाद हुआ, हालांकि दिग्विजय सिंह ने इसे अपनी ओर से तारीफ बताया।

शरद यादव की दक्षिण भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी
जेडीयू के नेता शरद यादव ने 2015 में दक्षिण भारतीय महिलाओं के रंग पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया। इसके अलावा, महिला आरक्षण पर भी उन्होंने ‘परकटी महिलाएं’ वाले बयान दिए थे, जो विवाद का कारण बने।

कैलाश विजयवर्गीय का महिला श्रृंगार पर बयान
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं के श्रृंगार को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को ऐसा श्रृंगार करना चाहिए जिससे श्रद्धा पैदा हो, न कि उत्तेजना।

नीतीश कुमार का ‘महिला हो, कुछ जानती नहीं हो’ बयान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 में विधानसभा में एक महिला विधायक रेखा देवी से कहा था, ‘अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो।’ इस बयान पर भी हंगामा हुआ और नीतीश कुमार की आलोचना की गई।

संजय निरुपम का स्मृति ईरानी पर हमला
2012 में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने स्मृति ईरानी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘आप पैसे के लिए टीवी पर ठुमके लगाती थीं।’ इस बयान ने भी राजनीति में खलबली मचाई थी।

अभिजीत मुखर्जी का ‘फैशनेबल रंगी पुती महिलाओं’ वाला बयान
तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और कांग्रेस सांसद अभिजीत मुखर्जी ने निर्भया कांड के बाद महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने इसे ‘फैशनेबल रंगी पुती महिलाओं का प्रदर्शन’ कहा था, जो कि काफी आलोचनाओं का शिकार हुआ।

दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर विवादित बयान
बीजेपी नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर एक बयान दिया था कि वह अलग-अलग राज्यों में अपनी पहचान बदलती हैं, जो कि विवाद का कारण बना।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment