Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुंगेली जिले में धान के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 62 क्विंटल धान जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुंगेली (ओम दर्पण)।

मुंगेली जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन द्वारा गठित एक विशेष जांच टीम ने आज ग्राम किरना में दो किराना व्यवसायियों के यहां से कुल 157 कट्टा (62 क्विंटल) धान जब्त किया।

कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिले में धान की अवैध खरीदी और कोचियागिरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। राजस्व अधिकारियों की टीम ने ग्राम किरना के दो किराना दुकानदारों—प्रकाश खांडे और बंशी सोनी के यहां दबिश दी। टीम ने प्रकाश खांडे के घर से 100 कट्टा धान जब्त किया, जिसे अवैध रूप से भंडारण किया गया था। इसके बाद, बंशी सोनी के यहां से 57 कट्टा धान जब्त किया गया।

दोनों किराना व्यवसायियों से जब भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिल पाए, तो टीम ने इसे अवैध भंडारण मानते हुए जब्ती की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव, हल्का पटवारी रमेश कौशिक, रामकुमार श्याम और ग्राम कोटवार शामिल थे।

कलेक्टर राहुल देव के निर्देशन में जिले भर में इस तरह की जांच कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि किसानों का धान सही मूल्य पर खरीदी जाए और अवैध रूप से धान के भंडारण पर अंकुश लगाया जा सके।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment