जगदलपुर/ रायपुर।
आज जगदलपुर के सर्किट हाउस में माननीय केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को ससम्मान तीर-कमान और उनकी तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर सहृदय अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति अपनी आभार व्यक्त करते हुए राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार के समर्थन का भरोसा दिलाया।










