Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का चयन: महिला एवं बाल विकास विभाग की सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर) ।

नगर पालिक निगम भिलाई के महिला एवं बाल विकास विभाग के सलाहकार समिति की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना भिलाई-1 के तहत खुर्सीपार वार्ड क्रमांक 48 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, फौजी नगर वार्ड क्रमांक 24 में आंगनबाड़ी सहायिका, शंकर नगर छावनी वार्ड क्रमांक 41 में आंगनबाड़ी सहायिका और शिवाजी नगर वार्ड क्रमांक 37 में आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया।

समिति ने मूल्यांकन समिति की बैठक में अंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार करने के बाद दावे और आपत्तियों को निराकरण के लिए प्रकाशित किया था। इन दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद, अंतिम चयनित सूची को महापौर परिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए पेश करने से पहले सलाहकार समिति में रखा गया।

महापौर नीरज पाल और समिति के सदस्यों द्वारा सभी चयनित हितग्राहियों की वरिष्ठता सूची का परीक्षण किया गया, जिसमें चयनित हितग्राहियों के चयन को सही पाया गया। समिति ने सर्वसम्मति से इसे एमआईसी में भेजने के लिए स्वीकृति प्रदान की।

महापौर नीरज पाल ने बताया, “इस चयन से वार्ड क्रमांक 48, 24, 41 और 37 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति से आंगनबाड़ी की स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति होगी और वार्ड वासियों को लाभ मिलेगा।”

इस बैठक में पार्षद साधना सिंह, अंजू सिन्हा, नोमिन साहू, लक्ष्मी गोपाल, उषा शर्मा, सचिव अजय शुक्ला और लिपिक मनहरण टण्डन भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment