Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

थाना सुकमा पुलिस ने 10.840 किलोग्राम गांजा किया बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुकमा (कौशल संदुजा)।

थाना सुकमा क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 10.840 किलो ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी के आरोप में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹1,08,000 (एक लाख आठ हजार रूपये) बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी ओडिशा राज्य के मलकानगिरी जिले का निवासी है। आरोपी द्वारा गांजा को ओडिशा के मलकानगिरी से बाइक पर लाकर सुकमा होते हुए किसी बड़े शहर में तस्करी करने की योजना बनाई जा रही थी।

सुकमा पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस को मुखबिरी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मलकानगिरी से गांजा लेकर सुकमा होते हुए इसे किसी बड़े शहर में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।

इस सूचना पर, 13 दिसंबर 2024 को थाना सुकमा से सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुड़दी चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग की। इसी दौरान एक बाइक, जिसका नंबर OD 30 F 2959 HF DELUX था, को रोका गया। बाइक की तलाशी लेने पर एक हरे रंग के प्लास्टिक बैग में 5 पैकेट सेलो टेप में लिपटा हुआ गांजा बरामद हुआ। गांजे का कुल वजन 10.840 किलोग्राम था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम टोकडू माड़ी (पिता-सुकालू, उम्र 39 वर्ष) है। यह आरोपी मलकानगिरी, ओडिशा का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुकमा में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आगे की वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को 14 दिसंबर 2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment