Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई में श्रीस्वामिनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का होगा शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में श्रीस्वामिनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना के साथ शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात हो रहा है। यह संस्थान विद्या, सद्विद्या और ब्रह्मविद्या जैसे जीवन मूल्यों पर आधारित उच्च आदर्शों का सिंचन बालकों में करेगा। गुरुकुल शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक विकास को प्राथमिकता देते हुए प्राचीन परंपराओं, शिक्षाओं एवं प्रणालियों का संरक्षण करेगा, जिससे मानव जीवन के उच्च मूल्यों और सामाजिक व्यवस्थाओं का संवर्धन हो सके।

 

श्रीस्वामिनारायण गुरुकुल की शाखाएं राजकोट, अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, बैंगलोर, मुंबई, दिल्ली, नागपुर सहित भारत के अन्य शहरों में स्थित हैं। छत्तीसगढ़ में बेरला, रायगढ़ और अब भिलाई में भी इसकी उपस्थिति दर्ज हो चुकी है। संस्थान वर्तमान में 40,000 से अधिक विद्यार्थियों को नवीन तकनीकी शिक्षा के साथ भारतीय मूल्यों का समन्वय कर शिक्षित कर रहा है।

इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका होंगे। विशिष्ट अतिथियों में दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

विद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनीष गुप्ता, प्रबंध संचालक बिलटेक इंजीनियर्स प्रा.लि., जिन्होंने भूमि दान देकर इस पवित्र कार्य को संभव बनाया, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम को और अधिक पवित्र और प्रेरणादायक बनाने के लिए श्रीस्वामिनारायण गुरुकुल के उपाध्यक्ष परम पूज्य महंत देवप्रसाददासजी स्वामी की उपस्थिति और उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन से यह विद्यालय न केवल छत्तीसगढ़, अपितु पूरे देश और विदेश में शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में एक मिसाल बनेगा।

विद्यालय संचालन के लिए सतत प्रयासरत साधु मुक्तवल्लभदासजी स्वामी का कार्य वंदनीय है। संस्थान के संचालक डी. रघुनाथ और प्राचार्य जी. रविन्द्र, जिन्होंने योजनाबद्ध रूप से इस कार्यक्रम को गति प्रदान की, का योगदान अत्यधिक सराहनीय है।

हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि इस ऐतिहासिक बेला में सम्मिलित होकर इस गुरुकुल के शुभारंभ के साक्षी बनें और इस महान संस्थान का हिस्सा बनें, जो आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को संवारने के लिए समर्पित है। सोशल मीडिया के माध्यम से आप सभी से अनुरोध है कि इस शुभ अवसर को छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक जनमानस तक पहुंचाने में हमारी सहायता करें। आपकी गरिमामयी उपस्थिति और समर्थन इस कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाएगा।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment