Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महिलाओं के सम्मान पर विपक्ष का ‘खेला’? PM मोदी के संबोधन के बाद सांसद विजय बघेल का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भिलाई (ओमदर्पण न्यूज़)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुपेला स्थित प्रियदर्शिनी परिसर के भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुना। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने किया।

संबोधन सुनने के पश्चात दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण प्रस्तावों का विरोध करके देश की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ काम किया है। सांसद बघेल ने स्पष्ट किया कि देश की बेटियां ऐसे कृत्यों के लिए विपक्ष को कभी माफ नहीं करेंगी।

कांग्रेस की नीति ‘फूट डालो और राज करो’: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उसकी शुरुआत से ही नीति “फूट डालो और राज करो” की रही है। यह नीति 21वीं सदी के विकसित भारत के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा बनती रही है। महिला आरक्षण को समय की मांग बताते हुए प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह संशोधन किसी का हक छीनने के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं को उनका वाजिब अधिकार देने के उद्देश्य से लाया गया है।

2029 के चुनावों में मिलेगा व्यापक प्रतिनिधित्व

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि यह संशोधन पारित होता है, तो वर्ष 2029 के चुनावों में महिलाओं को व्यापक प्रतिनिधित्व मिलेगा। इससे देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम, सभी क्षेत्रों को समान रूप से सशक्त किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर महिला आरक्षण और परिसीमन (डीलिमिटेशन) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला भिलाई के महामंत्री अब्दुल नासिर भाई सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow