Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर भाजयुमो की नई टीम का ऐलान: वैभव शर्मा बाजारी को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए जिला मंत्री

BJYM Raipur Karyakarini

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BJYM Raipur Karyakarini

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायपुर शहर जिला की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए संगठन ने अपनी नई टीम में ऊर्जावान युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इस नई कार्यकारिणी में वैभव शर्मा बाजारी (गोपी) को भाजयुमो शहर जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने वैभव शर्मा बाजारी की सक्रियता और युवाओं के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है।

वैभव शर्मा बाजारी को जिला मंत्री बनाए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। संगठन को उम्मीद है कि इस नियुक्ति से रायपुर शहर में युवा मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में मदद मिलेगी। नवनियुक्त जिला मंत्री वैभव शर्मा बाजारी को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow