Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो जगहों पर छापेमारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायगढ़। 

जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना कोतरारोड़ की एक विशेष टीम ने ग्राम कांटाहरदी में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 17 लीटर महुआ शराब और ₹250 नगद बरामद किए गए हैं।

एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और उप पुलिस अधीक्षक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर और निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पहली छापेमारी: युवक के घर से शराब और नगदी बरामद

ग्राम कांटाहरदी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पहली छापेमारी ओमप्रकाश सिदार के घर की गई। ओमप्रकाश (पिता: स्व. उमित सिदार, उम्र: 19 वर्ष, निवासी: ऊपर बस्ती डीपापारा) के घर से पुलिस ने 7 लीटर महुआ शराब, 3 प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास और ₹150 नगद बरामद किए। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹850 बताई गई है।

 

दूसरी छापेमारी: समारू निषाद के घर पर कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने समारू निषाद के घर छापा मारा। समारू (पिता: स्व. बरातू निषाद, उम्र: 32 वर्ष, निवासी: ऊपर बस्ती डीपापारा) के घर से 10 लीटर महुआ शराब, 2 प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास और ₹100 नगद बरामद किए गए। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1,100 बताई गई है।

 

दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 17 लीटर महुआ शराब और ₹250 नगदी जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस टीम की सक्रियता

इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक संदीप कौशिक, प्रवीण राज, संजय कुमार केरकेट्टा और महिला आरक्षक श्यामा सिदार ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी मुस्तैदी के कारण पुलिस को यह सफलता मिली।

 

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी अवैध शराब का कारोबार हो रहा हो तो उसकी जानकारी तुरंत नजदिकी पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow