Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चोरी की घटनाओं पर शिकंजा: बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर।

बस्तर पुलिस ने हाल ही में चोरी के तीन मामलों में सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी, अखिल मानिकपुरी, पिता अर्जुन मानिकपुरी (उम्र 20 वर्ष), मेटगुड़ा, जगदलपुर का निवासी है।

थाना बोधघाट में प्रार्थियों ने दिनांक 12.01.25 और 13.01.25 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर के आंगन और दुकान के सामने खड़ी स्कूटी वाहन चुरा ले गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमाल के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, अखिल मानिकपुरी ने तीन अलग-अलग स्थानों से स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की।

जप्त वाहन

  1. सुजुकी एक्सेस (क्रमांक: C.G. 17 KX 0517)
  2. एक्टिवा (क्रमांक: C.G. 17 KM 9799)
  3. एक्टिवा (क्रमांक: C.G. 17 KK 7891)

तीनों वाहनों की कुल कीमत ₹1,55,000 है, जिन्हें जप्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

  • निरीक्षक: लीलाधर राठौर
  • उप निरीक्षक: अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर
  • प्रधान आरक्षक: प्रकाश मनहर, चोवादास गेंदले, पवन श्रीवास्तव
  • आरक्षक: होरी लाल आर्मो, भूपेंद्र नेताम, राकेश मंडावी

पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि बस्तर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow