Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सायबर ठगी से बचाव पर कार्यशाला में कलेक्टर और सीईओ ने दिए अहम निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय और सायबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “जब गलत काम नहीं किया है तो डरने की आवश्यकता नहीं है। लुभावने फोन कॉल्स से बचें और ऐसी घटनाओं की शिकायत नजदीकी थाने में करें।” उन्होंने महिलाओं को सायबर ठगी से सतर्क रहने और जागरूकता बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने वित्तीय जागरूकता पर चर्चा करते हुए कहा कि पैसे का सदुपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को अपने संसाधनों का सही प्रबंधन करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के प्रतिनिधि श्री दिग्विजय राउत (एलडीओ), श्री आकाश सिंघल (सहायक प्रबंधक, आरबीआई) और श्री राज हाइत (एलडीएम, रायपुर) ने सायबर ठगी से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ठगी के मामलों में शिकायत दर्ज कराने और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव दिए।

इस कार्यशाला में बिहान के तहत गठित सभी क्लस्टर संगठन के पदाधिकारी, कैडर, स्व सहायता समूह की महिलाएं और बिहान अमला भी उपस्थित रहे।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow