Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा जेवरा-सिरसा मंडल में त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों पर विशेष बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नंदकट्‌टी (रोहितास सिंह भुवाल)।

आज जेवरा-सिरसा मंडल के तत्वाधान में ग्राम नंदकट्टी स्थित निषाद सामाजिक भवन में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तर पर त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भिलाई जिला संगठन प्रभारी संदीप शर्मा ने की और अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

बैठक में प्रमुख रूप से जिला संगठन प्रभारी संदीप शर्मा, भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू और विजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिला मंत्री व मंडल प्रभारी विजय जायसवाल, मंडल संयोजक सच्चेंद्र राजपूत, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता रायपुर पवन सिंघानिया, अनुसूचित जाति प्रदेश मंत्री संतोष मार्कंडेय, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष चंद्रकांत मंडले, मंडल अध्यक्ष घनश्याम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशीला साहू, संसद प्रतिनिधि प्रेमलाल नायक और बलदेव निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यतः तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई:

  1. त्रि-स्तरीय पंचायत राज और नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति।
  2. दावेदारों से मिलना और आवेदन प्राप्त करना।
  3. अन्य संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपने आवेदन पदाधिकारियों को सौंपे।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow