दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
नगर पालिक निगम द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य और उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय “नगरीय विकास के सोपान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से अनुकंपा नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

दुर्ग शहर के वर्चुअल कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ डाटा सेंटर में भाग लिया। इस अवसर पर राज्य के छह नगरीय निकायों में 270 करोड़ की जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास, 155.38 करोड़ की लागत से 813 कार्यों का भूमिपूजन और 15.85 करोड़ की लागत से 70 कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही, स्वच्छता दीदियों का सम्मान भी किया गया।
शहर दुर्ग में कुल 9.72 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसमें डीएमएफ के तहत 2 कार्य, अधोसंरचना के 51 कार्य और विधायक निधि से 2 निर्माण कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर नगर निगम के कमिश्नर सुमित अग्रवाल, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी, दिनेश नेताम, आरके जैन, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, भवन अधिकारी गिरीश दिवान, संजय ठाकुर, राजेंद्र ढबाले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, विनोद मांझी, करण यादव, प्रेरणा दुबे, पंकज साहू, थानसिंह यादव और काशीराम कोसरे समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।










