Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आयुक्त ने कांजी हाउस एवं सुलभ शौचालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के कोसा नगर स्थित कांजी हाउस का औचक निरीक्षण करने के लिए आयुक्त आज सुबह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जानवरों के खाने के लिए दिए जा रहे चारे, पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वर्तमान में कांजी हाउस का संचालन एक एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। आयुक्त ने जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, उपअभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा और संचालनकर्ता एजेंसी के शोभूराम साहू को निर्देश दिए कि जानवरों के चारे और पानी की व्यवस्था उचित तरीके से की जाए। साथ ही, किसी भी जानवर की तबियत बिगड़ने पर शासकीय पशु चिकित्सक से इलाज करवाने के आदेश दिए।

आयुक्त ने यह भी बताया कि कांजी हाउस के चारों ओर सीमेंट की दीवार बनाई जा रही है ताकि जानवर भाग न सकें। इसके अतिरिक्त, दीवार से बाहर अतिरिक्त भूमि पर पानी डाला जाएगा ताकि घास उग सके और जानवरों को चरने में सुविधा हो। आयुक्त ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जानवरों के पीने के लिए बड़े-बड़े कोटना बनाए जाएं जिनमें पानी भरा जा सके, ताकि जानवर गर्मी में पानी पी सकें।

साथ ही, कांजी हाउस के पास सीएण्ड वेस्ट से चेकर टाइल्स का निर्माण भी करने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के बाद, आयुक्त ने जोन क्रं. 01 के तहत नेहरू नगर क्षेत्र में प्रमुख स्थानों का भी निरीक्षण किया। इन स्थलों में भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन, आकाश गंगा सब्जी मंडी, सुपेला घड़ी चैंक, वेकेटेश्वर टाकिज के पीछे और नेहरू नगर चौक शामिल हैं। उन्होंने आदेश दिया कि जिन शौचालयों का संधारण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें नागरिकों के उपयोग के लिए खोल दिया जाए। बाकी शौचालयों के निर्माण को निर्धारित समय में पूरा किया जाए।

आकाश गंगा सब्जी मंडी में हजारों सब्जी विक्रेता, कामकाजी लोग, ग्राहक, रिक्शा और ठेला चालक आते रहते हैं। आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और निर्माणकर्ता एजेंसी को निर्देश दिया कि इन लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान उपअभियंता चंदन निर्मल, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, पीआईयू सुभम पाटनी और अभिनव ठोकने उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow