Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

1 मार्च को नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह, नगर निगम में होंगे विशेष अतिथिगण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर निगम। 1 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे, नगर निगम परिसर में नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अलका बाघमार और 60 पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विजय बघेल करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, शहर विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चन्द्राकर, विधायक डोमनलाल कोसेवाड़ा, विधायक रिकेश सेन, विधायक ईश्वर साहू, पूर्व चेयरमेन छत्तीसगढ़ राज्य हाउसिंग बोर्ड भूपेंद्र सवन्नी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और पूर्व स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा भी मौजूद रहेंगे।

इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, दिनेश नेताम, आरके जैन, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, गिरीश दीवान, राजेन्द्र ढाबाले, संजय ठाकुर, रेवा राम मनु, धर्मेंद्र मिश्रा, और एसके केलवानी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद, सरकार द्वारा शहर की नई टीम का गठन किया जाएगा, जिसमें भाजपा के 40 पार्षद, कांग्रेस के 12 पार्षद और 8 निर्दलीय पार्षद शामिल होंगे। यह कार्यक्रम नगर निगम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow