Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नक्सलियों द्वारा छुपाई गई विस्फोटक सामाग्री और संचार संसाधन सुरक्षा बलों ने की बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सुकमा (कोशल संदुजा)।

नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा, कोर जोन मेट्टागुड़ा के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाई गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री, संचार संसाधन और अन्य नक्सली सामग्री को बरामद किया है।

🔷 अभियान की शुरुआत
नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा से दुलेड की ओर जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर, 203 वाहिनी कोबरा, 131 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला बल की एक संयुक्त टीम नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी।

🔶 संयुक्त अभियान की कार्यवाही
जिला पुलिस बल, 203 कोबरा वाहिनी और 131 सीआरपीएफ की संयुक्त टीम, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, 27 फरवरी 2025 को चिंतागुफा थाना अंतर्गत नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा के जंगल क्षेत्र में नक्सल गस्त सर्चिंग करने के लिए निकली थी। अभियान के दौरान, सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा छुपाई गई विस्फोटक सामाग्री, संचार संसाधन, और अन्य नक्सली सामाग्री के बारे में जानकारी मिली।

🟧 बरामद सामग्री का विवरण
शाम 2:30 बजे मेट्टागुड़ा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाई गई सामग्री का खुलासा किया।

नक्सलियों द्वारा छुपाई गई सामाग्री:

  1. इम्प्रोवाइज्ड गन पाउडर – 02 बैग (लगभग 25 किलोग्राम)
  2. रेडियो सेट चार्जिंग यूनिट – 03 नग
  3. चार्जिंग कंट्रोलर यूनिट – 02 नग
  4. कनेक्टिंग वायर – 02 नग
  5. पॉकेट रेडियो सेट – 01 नग
  6. मेडिसिन ट्यूब – 03 नग
  7. कूरियर संदेश – 5 पेज
  8. नक्सली डंगरी – 01 नग
  9. स्लाइन की बोतल – 01 नग
  10. क्लेमोर माइन – 01 नग
  11. दवाइयां

🔶 सुरक्षा बलों की सफलता
यह अभियान पूरी तरह से सफल रहा, और सभी जवान सुरक्षित हैं। बरामद सामग्रियों को नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में महत्वपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है। सभी दल अभियान को समाप्त कर सुरक्षित कैंप वापस लौट आए हैं।

news paper editing
previous arrow
next arrow