Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नव नियुक्त DGP अरुण देव गौतम से मिले भाजपा नेता अतुल पर्वत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम से आज भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष और भाजपा नेता अतुल पर्वत ने रायपुर पुलिस मुख्यालय में मुलाक़ात की। इस अवसर पर अतुल पर्वत ने डीजीपी गौतम को उनके नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अतुल पर्वत ने इस मुलाकात के दौरान कहा कि “नव नियुक्त डीजीपी के नेतृत्व में जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।” साथ ही, पर्वत ने अपने फाउंडेशन के कार्यों और उद्देश्य के बारे में भी डीजीपी को जानकारी दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डीजीपी अरुण देव गौतम ने कहा, “जब भी पुलिस विभाग को भिलाई कैन डू फाउंडेशन की मदद की आवश्यकता होगी, हम उनसे संपर्क करेंगे और सहयोग करेंगे।” यह मुलाकात दोनों पक्षों के बीच सहयोग और समन्वय के एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow