दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 के तहत 04 मार्च को आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दलों ने 29 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी केंद्र में अनुचित साधनों के उपयोग की पुष्टि नहीं हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार मिश्रा (जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग) द्वारा 08 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कन्या उतई (141021), सेजेस उतई (141020), कन्या सेलूद (141123), सेजेस सेलूद (141124), सेजेस मर्रा (141121), देवादा (141127), सेजेस पाटन (141203) और कन्या पाटन (141132) शामिल हैं।
तनवीर अकील (जिला क्रीड़ा अधिकारी, दुर्ग) ने 09 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जिनमें लिमतरा (141108), गोढ़ी (141088), कपसदा (141099), नारधा (141092), हाउसिंग बोर्ड (141098), सरस्वती विहार हाउसिंग बोर्ड (142073) और कुरूद (141013) सम्मिलित हैं।
गोविंद साव (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, दुर्ग) ने 06 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जिनमें सेजेस दीपक नगर (141004), सेजेस तितुरडीह (141039), कोसानगर (141007), सुपेला (141017), कन्या सुपेला (141075) और रामनगर भिलाई (141056) शामिल रहे।
प्रदीप कुमार महिलांगे (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पाटन) ने 03 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें सेजेस घुघवा (141134), सेजेस जामगांव (141126) और मर्रा (141137) केंद्र सम्मिलित रहे।
इसी तरह, कैलाश साहू (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, धमधा) ने 03 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें गोढ़ी (141088), कपसदा (141099) और लिमतरा (141108) परीक्षा केंद्र शामिल हैं।









