दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग नगर निगम में अब नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी! महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने नगर पालिक निगम दुर्ग के 12 एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है, जिससे नगर निगम के कार्यों में नई गति आएगी। इस निर्णय के साथ ही नगर निगम के कार्यों की रूपरेखा तैयार होगी और अटके विकास कार्यों को पुनः गति मिलेगी।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने 17 मार्च 2025 को एमआईसी गठन के तहत 12 सदस्यों के नामों की घोषणा की। इस सूची में वरिष्ठता और कार्य अनुभव को प्राथमिकता दी गई है, साथ ही कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।
एमआईसी में नियुक्त सदस्य इस प्रकार हैं:
-
नरेंद्र बंजारे – वित्त लेखा अंकेक्षण समिति सदस्य
-
मनीष साहू – सामान्य प्रशासन व विधायी कार्य समिति सदस्य
-
देवनारायण चन्द्राकर – नगरी नियोजन व लोक कर्म समिति सदस्य
-
श्रीमती लीना देवांगन – जलकार्य समिति सदस्य
-
चंद्रशेखर चन्द्राकर – राजस्व समिति सदस्य
-
ज्ञानेश्वर ताम्रकर – अग्निशमन व विद्युत संधारण व यांत्रिकी समिति सदस्य
-
शिव नायक – गरीबी उन्मूलन, समाज कल्याण समिति सदस्य
-
नीलेश अग्रवाल – स्वास्थ्य व चिकित्सा समिति सदस्य
-
लीलाधर पाल – शिक्षा, खेल-खुद एवं युवा कल्याण समिति सदस्य
-
काशीराम कोसरे – पर्यावरण व उद्यानिकी समिति सदस्य
-
श्रीमती हर्षिका संभव जैन – सांस्कृतिक, मनोरंजन व विरासत संरक्षण समिति सदस्य
-
श्रीमती शशि साहू – महिला एवं बाल विकास समिति सदस्य
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने इस घोषणा के साथ कहा कि एमआईसी का गठन नगर निगम के कार्यों में नई ऊर्जा लाएगा और विभिन्न विकास कार्यों में तेजी आएगी।









