उरला (सत्यानंद सोई)।
भक्त कर्मा माता जयंती के अवसर पर कर्मा जयंती उत्सव समिति उरला के अध्यक्ष शिवकुमार साहू (पार्षद) ने प्रदेशवासियों को इस पावन अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस दिन को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं।

शिवकुमार साहू (पार्षद) ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी कि कल, 25 मार्च 2025 को उत्सव के दौरान कई महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह 7 बजे मोटर सायकल रैली, प्रातः 9 बजे कलश यात्रा, दोपहर 12 बजे पूजा, और 3 बजे प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 6 बजे अतिथियों का सम्मान किया जाएगा, इसके बाद रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोती लाल साहू (विधायक रायपुर ग्रामीण), श्री नन्दलाल देवांगन (महापौर नगर निगम बिरगांव), श्री कृपाराम निषाद, श्री ओम प्रकाश साहू, श्री पंकज शर्मा, श्री वेदराम साहू (पार्षद), श्री उबारन दास बंजारे (पार्षद), श्रीमती शकुंतला वन्दे (पार्षद) और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
यह उत्सव हर वर्ष की तरह भक्त कर्मा माता की आराधना के लिए विशेष रूप से मनाया जाता है और पूरे क्षेत्र में इसे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की परंपरा है।









