Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई नगर निगम में लापरवाही पर गिरी गाज, दो महिला सफाई कर्मचारी निलंबित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।

नगर निगम भिलाई द्वारा दो महिला सफाई कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ये कर्मचारी कार्यालय में कार्य नहीं कर रहे थे, इस कारण उन्हें उद्यान में पौधों को पानी देने की ड्यूटी दी गई थी। उन्हें केवल पाइप लाइन से पानी देना था, परंतु इसके बावजूद भी कार्य नहीं किया जा रहा था।


लगातार अनुपस्थिति और गैरजिम्मेदार व्यवहार

उक्त कर्मचारी लगातार अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों के साथ उनका व्यवहार भी अनुशासित नहीं था और वे अपने मन से कार्य कर रही थीं। पूर्व में इन्हें चेतावनी स्वरूप नोटिस भी दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी उनके कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ।


आयुक्त निरीक्षण में हुआ खुलासा

आज जब आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने उद्यानों का निरीक्षण किया, तो कई पेड़ सूखे पाए गए। स्थानीय निवासियों से जानकारी लेने पर पता चला कि कर्मचारी पाइप रखकर चले जाते हैं और नियमित रूप से पानी नहीं डालते। इसके आधार पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।


नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

श्रीमती वृंदाबाई सफाई कामगार और श्रीमती ललिता बाई के कार्य व्यवहार में सुधार नहीं आने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने, कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कर भी अनुपस्थित रहने, उद्यानों की दुर्दशा और स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए, निगम की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसे कारणों को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम 3(1)(2)(3) के अंतर्गत उन्हें निलंबित किया गया है।


निलंबन के दौरान कार्यालय व्यवस्था और जांच

निलंबन की अवधि में दोनों का कार्यालय जूमोन क्रमांक 2, वैशाली नगर रहेगा। इस अवधि में विभागीय जांच संस्थित की गई है और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow