Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भीषण गर्मी में ब्रेक: 15 जून तक भिलाई में सीसी रोड निर्माण कार्य स्थगित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

भीषण गर्मी और पानी की कमी को देखते हुए नगर निगम भिलाई ने सीसी रोड के निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह फैसला नगर निगम के सभागार में आज आयोजित बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने की। बैठक में चीफ इंजीनियर भागीरथी वर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, डीके वर्मा, सभी जोन आयुक्त व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


क्यों रोका गया निर्माण कार्य?

तेज गर्मी के कारण शहर में जल संकट गहराता जा रहा है। सीसी रोड निर्माण के लिए पानी से तराई आवश्यक होती है। बिना तराई के रोड की गुणवत्ता प्रभावित होती है, भले ही उसमें अच्छा सीमेंट, रेती और गिट्टी इस्तेमाल किया गया हो।


निरीक्षण में क्या सामने आया?

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि निर्माण एजेंसियां आवश्यक मात्रा में पानी नहीं डाल रही हैं। इसके चलते बन रहे सीसी रोड में दरारें आ रही हैं और उसकी मजबूती कमजोर पड़ रही है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने भी निरीक्षण के समय देखा कि कई स्थानों पर सीसी रोड की धार कोर टूट रही है और रोड टिकाऊ नहीं बन रहा है।


विशेष परिस्थिति में ही होगी अनुमति

यदि किसी क्षेत्र में रोड निर्माण अत्यंत आवश्यक है और निर्माणकर्ता एजेंसी यह लिखित में सुनिश्चित करती है कि पूरी तराई की जाएगी, गीले बोरे या टाट पट्टी से रोड को ढका जाएगा — तभी विशेष अनुमति दी जा सकती है। अन्यथा, 15 जून तक सभी सीसी रोड निर्माण कार्य पर रोक रहेगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow