Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अक्षय तृतीया पर प्रधानमंत्री आवास योजना की लॉटरी, 27 लाभार्थियों को मिले घर के नंबर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लॉटरी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उन हितग्राहियों को शामिल किया गया, जिन्होंने पहले से आवेदन किया था और मकान का 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा की थी। आज की लॉटरी में 27 पात्र हितग्राहियों को उनके घरों के नंबर मिले।

लॉटरी के परिणाम के बाद, श्रीमती सुनीता बेलदार ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “आज अक्षय तृतीया के दिन हमें ब्लॉक क्र. 16, मकान नंबर 04 मिला है। यह हमारे परिवार के लिए अत्यंत शुभ अवसर है। अब हम अपने खुद के मकान में रहेंगे और हमें किराए के मकान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।”

लॉटरी में विभिन्न क्षेत्रों के मकान आवंटित किए गए, जैसे कि एनार स्टेट खम्हरिया, सूर्या विहार खम्हरिया, कृष्णा इंजीनियरिंग खम्हरिया और माईट स्टोन स्कूल के पास खम्हरिया। इनमें से 06 लाभार्थियों को उनके घरों के नंबर निम्नलिखित तरीके से आवंटित किए गए:

  • परदेशी साय को ब्लॉक क्र. 8, मकान क्र. 2

  • बासन नायक को ब्लॉक क्र. 8, मकान क्र. 1

  • मंजू जैन को ब्लॉक क्र. 5, मकान क्र. 2

  • भागवत प्रसाद को ब्लॉक क्र. 5, मकान क्र. 3

  • चन्द्रशेखर जनबन्धु को ब्लॉक क्र. 16, मकान क्र. 2

  • पी महालक्ष्मी को ब्लॉक क्र. ए2, मकान क्र. 2 के भूतल का मकान

लाभार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे पूरी राशि जमा कर जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्री डी. के. वर्मा, कार्यपालन अभियंता श्रीमती विनिता वर्मा, प्रभारी अधिकारी आवास श्री विद्याधर देवांगन, सीएलटीसी श्री आदित्य ठाकुर, श्री उत्पल शर्मा, श्रीमती किरण चतुर्वेदी, श्रीमती नम्रता सिंह ठाकुर, श्री जी मोहन राव, श्री जागेश्वर साहू और श्री महेत्तर सोनी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow