-
14 गांवों में जनता को मिल रहा सीधा लाभ, समाधान शिविर बना उम्मीद की किरण
-
मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जनपद पंचायत दुर्ग के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में दाऊ उत्तम सिंह साव शासकीय महाविद्यालय परिसर मचांदुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 30 मई तक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रहेंगे। इन शिविरों का उद्देश्य है — जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान मौके पर ही करना।

जनता के द्वार सरकार
विधायक ललित चंद्राकर ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने वादों को निभाया है और अब स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर समस्याएं सुलझा रही है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 14 गांवों के लिए शिविर लगाए गए हैं, जहां जनता की समस्याओं का सीधे निराकरण किया जा रहा है।
योजनाएं जो बदल रही हैं ज़िंदगी
उन्होंने बताया कि किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक की खरीदी की गई है।
महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी जा रही है।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, वहीं ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को सालाना 10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
भ्रष्टाचार पर सख्ती
ललित चंद्राकर ने साफ शब्दों में कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के लिए पैसा मांगता है तो तत्काल शिकायत करें, तत्काल कार्रवाई होगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना: हर गरीब को मिलेगा मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत चल रहे सर्वे का उल्लेख करते हुए विधायक ने बताया कि पात्रता के आधार पर सभी को आवास दिया जाएगा। अब कोई गरीब मकान से वंचित नहीं रहेगा।
“एकेच गोठ, एकेच बानी, बूंद-बूंद बचाबो पानी”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 5 मई से गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण और बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई।
शिविर में रिकॉर्ड आवेदन, अधिकतर का निराकरण
जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने बताया कि 8 से 11 मई तक जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आम जनता से आवेदन लिए गए। अब तक कुल 12260 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11942 का निराकरण किया जा चुका है।
इनमें 12065 मांग आधारित और 195 शिकायत आधारित आवेदन थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं, जिन्हें पात्रतानुसार स्वीकृति दी गई है। अब तक 92 हजार लोगों का सर्वे किया जा चुका है।
मचांदुर के इन गांवों से आए आवेदन
बोरीगरका, चिरपोटी, डूमरडीह, घूघसीडीह, पाउवारा, कोड़िया, कोकड़ी, हनोदा, पुरई, खोपती, उमरपोटी, कातरो, करगाडीह।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी,जिला पंचायत C.E.O. बजरंग दुबे, जनपद C.E.O. रूपेश पाण्डेय,SDM हरवंश मिरि,शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, तहसील विहेन ढालसिंग, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू,मंडल अध्यक्ष शीतला सिंह राजपूत,सरपंच मचांदुर युगलकिशोर साहू, सरपंच श्रीमती जनपद सदस्य श्रीमती बिन्दु देशलहरे,सरपंच युगल किशोर साहू, उपसरपंच दुष्यंत कुमार साहू सोसायटी अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत कॉलेज अध्यक्ष प्रवीण यदु, डीलेश गब्बर साहू राजू साहू,नवाब खान, गजेन्द्र साहू पूर्व सरपंच करण सेन, डोमार साहू, पूजा चंद्राकर, मंजू वर्मा, राजू साहू दिलीप साहू, दयालु राम यादव, ललिता देवांगन बैसाखू राम साहू, योगेश पटेल संतोष साहू, चुम्मन लाल यादव, कमलेश साहू,धनराज सिंह गजपाल, ओमन साहू, गणपत साहू, सुदर्शन साहू, संजय साहू प्रहलाद चंद्राकर यशवंत मंडले, हीरामन साहू ननकु राम यदु सबित यादव छबील लाल साहू, अनूप कुमार विजेन्द्र कुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, शुभम वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।









