-
रामचरित मानस का जिक्र करते हुए कहा जिन्ह मोहिं मारा ते मैं मारे: सुरेंद्र कौशिक
-
पाकिस्तान को उसके कर्मों का फल ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से मिला _ विधायक गजेंद्र यादव
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में चल रही तिरंगा यात्रा की कड़ी में दुर्ग शहर भी राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” अभियान के तहत निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। यात्रा शहीद चौक से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक, श्री शिवम मॉल, पोलसाय पारा चौक, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, इंदिरा मार्केट, मोती कॉम्प्लेक्स, तहसील ऑफिस के सामने से होती हुई पटेल चौक पर संपन्न हुई।
भारत माता की जय से गूंजा दुर्ग
यात्रा के दौरान भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के पश्चात एयरफोर्स से सेवानिवृत्त नामदेव का तिरंगा देकर सम्मान किया गया।
नेताओं ने रखे विचार
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को उसके कर्मों का फल मिला है। रामचरित मानस का उल्लेख करते हुए कहा – जिन्ह मोहिं मारा ते मैं मारे। इस निर्णायक लड़ाई में भारत की कूटनीति को पूरी दुनिया ने सराहा है। पहलगाम की घटना के बाद भारत की सधी हुई रणनीति और विदेशी नेताओं से संवाद ने पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत ने हमेशा एक जिम्मेदार राष्ट्र की भूमिका निभाई है। सिविलियन ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया। हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के भेजे ड्रोन को नष्ट किया। प्रेसवार्ताओं में भारत ने संतुलित भाषा का प्रयोग किया और पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगेंडा को उजागर किया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनुमान जी का उदाहरण देकर हमारी रणनीति को स्पष्ट किया।
गजेंद्र यादव ने बताया आतंक के खिलाफ साहसी निर्णय
शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, “पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा, जिसका परिणाम उसे ऑपरेशन सिंदूर के रूप में भुगतना पड़ा। प्रधानमंत्री ने साहसी निर्णय लिया और सेना को फ्री हैंड दिया गया। तीनों सेनाओं ने आतंकवादी ठिकानों को रातों-रात तबाह कर दिया। यह नया भारत है, जो अब ऐसी घटनाओं को नहीं सहेगा।”
अलका बाघमार ने सेना को बताया गौरव का प्रतीक
महापौर अलका बाघमार ने कहा, “तिरंगा यात्रा के माध्यम से पाकिस्तान को यह संदेश गया है – अगर तुम हाथ उठाओगे तो हम तुम्हारे हाथ काट सकते हैं। दुर्ग शहरवासी तिरंगे की आन-बान-शान और सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सेना को सलाम।”
इस यात्रा में ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, शहर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, सभापति श्याम शर्मा, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल, एसडीएम हरवंश मिरी, नगर निगम दुर्ग के कमिश्नर सुमित अग्रवाल मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में जनसमूह रहा मौजूद
तिरंगा यात्रा में राजेंद्र कुमार पाध्ये, विनायक नातू, अरविंदर खुराना, दीपक चोपड़ा, आशीष निमजे, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, अनूप सोनी, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, जितेंद्र सिंह राजपूत, विनय महोबिया, शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, मनोज अग्रवाल, संतोष सोनी, रजा खोखर, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, बंटी चौहान, कौशल साहू, राजू जंघेल, अनुपम साहू, लिकेश्वर देशमुख, धर्मेंद्र सिंन्हा, साजन जोसेफ, जीत हेमचंद यादव, रोहित राजपूत, सरिता मिश्रा, देवनारायण चंद्राकर, मनीष साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, राकेश पांडेय, लुकेश बघेल, कुमुद बघेल, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, राहुल पंडित, रितेश शर्मा, राहुल दीवान, अनिकेत यादव, विक्रम ठाकुर, कृष्ण निर्मलकर, गायत्री वर्मा, अमित पटेल, मनोज सोनी, उमा भारती साहू, रेखा चंद्राकर, मौसमी ताम्रकार, झरना वर्मा, श्वेता कनौजिया, श्वेता बक्शी, विद्या नामदेव, शशि रायजादा, अनिल शुक्ला, अनिल यादव, भास्कर तिवारी, कुंदन साहू, सुरेश दीक्षित, नवीन साहू, सरिता चंद्राकर, विनोद चंद्राकर, मनीष कोठारी, नम्रता बंसोड़, उमेश गिरी गोस्वामी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट गाइड, रेड क्रॉस के सदस्य और बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा।









