Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुपेला के कर्मा चौक से इंदिरा चौक तक सड़क डामरीकरण के लिए 78 लाख की स्वीकृति, विधायक रिकेश ने नगरीय निकाय मंत्री का माना आभार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सुपेला में एक और व्यस्ततम मार्ग के डामरीकरण का सपना अब सच होने जा रहा है। क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के अथक प्रयासों से कर्मा चौक से लेकर इंदिरा चौक तक सड़क के बेहतर निर्माण के लिए 78 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुपेला क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग थी कि कर्मा चौक से इंदिरा चौक तक सड़क को डामरीकृत किया जाए। इसके लिए उन्होंने नगरीय निकाय मंत्री श्री अरूण साय से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की। मंत्री श्री अरूण साय ने उनकी बातों पर सहमति जताते हुए तत्परता से निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति दी। विधायक रिकेश सेन ने मंत्री श्री अरूण साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

विधायक ने बताया कि नगरीय प्रशासन और विकास संचालनालय ने 15वें वित्त आयोग मद से 77 लाख 59 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके तहत कर्मा चौक से इंदिरा चौक तक सड़क का डामरीकरण कार्य जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस काम की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए प्रयास किया जाएगा कि 15 अक्टूबर तक डामरीकरण कार्य प्रारंभ हो जाए।

यह सड़क डामरीकरण क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा और क्षेत्र के यातायात को बेहतर बनाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow