Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई, 70 हजार हितग्राही चावल से वंचित: AAP प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू

गोपाल साहू प्रदेश अध्यक्ष
गोपाल साहू प्रदेश अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article



राशन वितरण में अनियमितता से जनता परेशान: AAP

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तीन महीने का एकमुश्त चावल बांटने का निर्णय बिना पूर्व तैयारी के लिया गया, जिससे राशन दुकानों पर अव्यवस्था और अफरा-तफरी मच गई है।

गोदाम नहीं, भीड़ उमड़ी: अव्यवस्था चरम पर
प्रदेश की 13,000 से अधिक राशन दुकानों में चावल भंडारण के लिए पर्याप्त गोदाम नहीं हैं। जून के तीसरे सप्ताह तक केवल 40% चावल का वितरण हो पाया है, और उसमें भी अधिकांश हितग्राहियों को तीन महीने के बदले केवल एक या दो महीने का ही राशन मिला है। दुकानों पर चावल लेने वालों की भारी भीड़ जुट रही है।

रायपुर में 73 राशन दुकानें बंद, 70 हजार से अधिक लोग प्रभावित
प्रदेश महासचिव वद्दूत आलम ने कहा कि रायपुर जिले की हालत चिंताजनक है, जहां लगभग 73 राशन दुकानें बंद हैं और करीब 70 हजार से अधिक हितग्राही चावल से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि नान गोदाम से सरकारी दुकानों तक चावल नहीं पहुंच पा रहा है। कई जगहों पर कार्डधारकों को चावल की जगह ₹20 प्रति किलो के हिसाब से पैसे दिए जा रहे हैं और उस चावल को व्यापारी ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।

फर्जीवाड़ा और घटिया गुणवत्ता की शिकायतें
प्रदेश सचिव के. ज्योति ने सरगुजा जिले में मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन उठाने, सारंगढ़ (बलौदाबाजार) में घटिया गुणवत्ता वाले चावल की पैकेजिंग और वितरण, और रायगढ़ जिले के जबगा ब्लॉक में राशन की कमी को लेकर एफआईआर दर्ज होने की बात कही। दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में 15 क्विंटल पीडीएस चावल जब्त हुआ है, जिस पर एफआईआर दर्ज कर दुकान सील कर दी गई है।

PDS सिस्टम में पारदर्शिता की कमी: AAP

संजय सिंह
जिला अध्यक्ष -दुर्ग

जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने खाद्य विभाग को ‘कुंभकर्णी नींद’ में बताया और कहा कि राज्यभर में राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कई मामले जांच के अधीन हैं और कुछ में कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी मजबूती की सख्त जरूरत है।

सरकार को चेतावनी, नहीं सुधरी व्यवस्था तो होगा आंदोलन
जिला उपाध्यक्ष अशोक पटवा ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की अनदेखी से त्रस्त है। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो पार्टी हर जिले में बड़ा आंदोलन करेगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow