Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अछोली-भोरिंग मार्ग पर पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज के वाहनों के आवागमन पर लगे रोक: अशवंत तुषार साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महासमुंद।
भाजपा के सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने महासमुंद कलेक्टर विनय लहंगे को ज्ञापन सौंपते हुए पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज बेलटुकरी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने तत्काल प्रभाव से अछोली से भोरिंग मार्ग पर कंपनी के भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

ज्ञापन में अशवंत तुषार साहू ने उल्लेख किया कि पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज ने बेलटुकरी ग्राम पंचायत से गुमराह कर प्रस्ताव लिया है, जबकि अछोली और भोरिंग ग्राम से कोई प्रस्ताव नहीं लिया गया है। इसके बावजूद कंपनी के भारी वाहन अछोली से भोरिंग रोड का उपयोग कर रहे हैं।


आमजन को हो रही परेशानी
उन्होंने बताया कि इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों हाईवा, ट्रक और भारी वाहनों के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और खेत जाने वाले किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है।


फैक्ट्री के मजदूरों से बढ़ी असुरक्षा की भावना
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कंपनी में काम करने वाले मजदूरों की पहचान स्पष्ट नहीं है। वे कहां से आए हैं, इस पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मांग की कि सभी मजदूरों का आधार कार्ड लेकर थाना में सूचना दी जानी चाहिए। मजदूरों की गतिविधियों से क्षेत्र में चोरी, डकैती व लूटपाट की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे ग्राम अछोली में भय का माहौल बन गया है।


महिला सुरक्षा व ट्रैफिक में बाधा का मुद्दा
अशवंत तुषार साहू ने कहा कि शाम होते ही कंपनी के लेबर सड़कों पर मेला जैसा दृश्य बना देते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। महिलाएं, लड़कियां और स्कूली बच्चे इस मार्ग पर चलने में डर महसूस करते हैं।

ज्ञापन में अशवंत तुषार साहू ने मांग की है कि उपरोक्त सभी शिकायतों की उच्च स्तरीय विभागीय जांच कराई जाए, पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज बेलटुकरी को बंद किया जाए और अछोली से भोरिंग मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों के साथ कोई हादसा होता है, तो इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow