मन की बात कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
हर माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 123वें संस्करण को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिला। दुर्ग के तकिया पारा वार्ड क्रमांक 8, बूथ क्रमांक 127 में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने इस कार्यक्रम को पूरी गंभीरता से सुना।
तरन्नुम कुरैशी के निवास पर हुआ आयोजन
यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल भाजपा के अंतर्गत पूर्व पार्षद तरन्नुम कुरैशी के निवास पर हुआ, जिसमें जिला भाजपा प्रवक्ता दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रकृति संरक्षण हेतु ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की अपील को कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से लिया और इस पर अमल करने का संकल्प लिया।
हर बात प्रेरणास्पद होती है – दिनेश देवांगन
जिला भाजपा प्रवक्ता दिनेश देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रत्येक बात प्रेरणादायक होती है। वे इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की प्रतिभा को सामने लाते हैं और हर वर्ग के उत्थान की बात करते हैं। यही कारण है कि देशभर में लोग इस कार्यक्रम को सुनने के लिए हर माह की अंतिम रविवार की प्रतीक्षा करते हैं।”
इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा नेता जाकिर खोखर, पूर्व पार्षद तरन्नुम कुरैशी, फिरोज खान, फारुख चौधरी, शकील चौधरी, आरिफ कुरैशी, नदीम कुरैशी, आदिल कुरैशी, शहजादी बानो, नाजरा परवीन, सबाना बानो, शकीला बानो, हिना बानो, मनशा नगमा, परवीन बानो, नैसिन कुरैशी, तालिब कुरैशी, हिना नाज और नदीम कुरैशी उपस्थित रहे।






